One Championship ने 2020 के दूसरे हाफ का इवेंट शेड्यूल जारी किया, नए ग्लोबल शीर्ष ब्रैंड “ONE Infinity Series” की शुरुआत

170526 onefcsg 3000

13 फरवरी 2020 – सिंगापुर: एशिया के इतिहास में दुनिया की सबसे बड़ी ग्लोबल स्पोर्ट्स मीडिया प्रोपर्टी ONE Championship™ (ONE), ने 2020 के दूसरे हाफ का इवेंट शेड्यूल जारी किया है। बाकी के इवेंट्स की घोषणा बाद में की जाएगी।

संगठन ने नई ONE Infinity Series की शुरुआत की है, जिसमें दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट्स इवेंट्स देखने को मिलेंगे। ONE Infinity Series में ग्लोबल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की सबसे शानदार चीज़ें देखने को मिलेंगी। इसमें 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप बाउट्स, एक्शन में कम से कम 12 वर्ल्ड चैंपियंस, सुपर फाइट्स, ए-लिस्ट सेलेब्रिटीज़ और बहुत कुछ होगा।

वहीं चीन के चोंगकिंग में 11 अप्रैल के लिए शेड्यूल इवेंट को नोवल कोरोना वायरस की वजह से 10 अप्रैल के दिन जकार्ता शिफ्ट कर दिया गया है। बाकी के इवेंट पहले से तय समय के अनुसार होंगे।

ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने कहा: “मुझे ONE Infinity Series, मार्शल आर्ट्स इवेंट्स के लिए दुनिया का शीर्ष ब्रैंड, की शुरुआत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। ONE Infinity Series जैसा दुनिया में फिलहाल कुछ भी नहीं है। इसमें साल के सबसे बड़े इवेंट्स शामिल होंगे, ये ONE Championship द्वारा ऑफर किए जा रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप टैलेंट, स्टार पावर, मार्शल आर्ट्स स्किल्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और ऐतिहासिक महत्वता को दर्शाते हैं।”

इस सीरीज़ में पहला इवेंट ONE Infinity 1 होगा, जिसके मेन इवेंट मैच में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकिन्यो” मोरेस का सामना ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के साथ होगा।

ONE Infinity 1 की बाउट्स से जुड़ी बाकी जानकारियां जल्द ही मुहैया की जाएंगी। बाकी ONE Infinity Series इवेंट्स की घोषणा बाद की तारीखों में की जाएगी।

ONE Championship 
2020 के दूसरे हाफ का शेड्यूल*

सिंगापुर
शुक्रवार, 28 फरवरी

हो ची मिन्ह सिटी, वियतनाम

शुक्रवार, 20 मार्च

जकार्ता, इंडोनेशिया
शुक्रवार, 10 अप्रैल

कुआलालंपुर, मलेशिया
शुक्रवार, 17 अप्रैल

मनीला, फिलीपींस
शुक्रवार, 29 मई

जकार्ता, इंडोनेशिया
शुक्रवार, 5 जून

शंघाई, चीन
शनिवार, 20 जून

सिंगापुर
शुक्रवार, 3 जुलाई

बैंकॉक, थाईलैंड
शुक्रवार, 10 जुलाई

मनीला, फिलीपींस
शुक्रवार, 14 अगस्त

सिंगापुर
शुक्रवार, 4 सिंतबर

जकार्ता, इंडोनेशिया
शुक्रवार, 11 सितंबर

कुआलालंपुर, मलेशिया
शुक्रवार, 18 सितंबर

हो ची मिन्ह सिटी, वियतनाम
शुक्रवार, 2 अक्टूबर

बैंकॉक, थाईलैंड
शुक्रवार, 9 अक्टूबर

टोक्यो, जापान
रविवार, 25 अक्टूबर

बीजिंग, चीन
शनिवार, 31 अक्टूबर

सिंगापुर
शुक्रवार, 20 नवंबर

जकार्ता, इंडोनेशिया
शुक्रवार, 4 दिसंबर

मनीला, फिलीपींस
शुक्रवार, 11 दिसंबर

कुआलालंपुर, मलेशिया
शुक्रवार, 18 दिसंबर

*इवेंट्स में बदलाव कभी भी किया जा सकता है

प्रेस रिलीज़ में और

ONE 168 Key Art
ONE DPGMedia 1200X800
RDR AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
ChatriSityodtong 166PressCon scaled
ONE U NEXT 1422X800
ONE165 Poster
ONE 2024 US Events
ONEFridayFights46 PPV 1120X630
ONEChampionship SkySports 1200X800
166Qatar StadiumShot 1200X800
ONE DirecTV 1430X800
ONE BruceLeeFoundation 1200X800