ONE Championship ने जारी किया 2020 के पहले हाफ का इवेंट शेड्यूल

ONE singapore stadium shot final

4 नवंबर 2019 – सिंगापुर: एशियाई इतिहास में सबसे बड़ी वैश्विक खेल मीडिया कंपनी, ONE Championship ™ (ONE) ने वर्ष 2020 के अपने पहले हाफ के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। शीघ्र ही 2020 के पहले हाफ के अन्य इवेंटों की भी घोषणा की जाएगी।

ONE Championship के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेत्री सिटोडॉन्ग ने कहा कि ONE Championship के लिए 2019 एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा है। एशिया में अपने मुख्य बाजारों में अपने विस्तार और व्यस्तता को बढ़ाने के अलावा हमने जापान और वियतनाम में अपना पहला इवेंट आयोजित किया। ONE Championship ने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत में लाइव प्रसारण के साथ अपनी प्रारंभिक प्रसारण उपस्थिति भी स्थापित की और फिर से विलंबित किया। वर्ष 2020 के लिए हमारा लक्ष्य अपनी सीमाओं को और आगे बढ़ाने तथा सभी मुख्य भौगोलिक क्षेत्रों में हमारी पहुंच, आवृत्ति और जुड़ाव का विस्तार करना है।

सिटोडॉन्ग ने कहा कि आने वाले वर्ष में ONE Championship कम से कम 50 इवेंट आयोजित करने की सोच रहा है। जिसमें ONE Championship, ONE Hero Series, ONE Warrior Series, and ONE Esports शामिल हैं। 2020 कैलेंडर के लिए जल्द ही अन्य घोषणाएं होने वाली हैं। इसके अलावा यदि सभी कार्य योजना के अनुसार होते हैं तो हम 2020 में संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत और कोरिया में भी अपने पहले इवेंट आयोजित करने की उम्मीद रखते हैं। जबकि अमेरिका और भारत के लिए अभी तक 100% कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि इस पर गंभीर रूप से चर्चा की जा रही है। इसके अलावा, ONE Hero Series चीन की सफलता के साथ, हम अब अगले वैश्विक मार्शल आर्ट सुपरस्टार के लिए अपनी खोज को व्यापक बनाने के लिए ONE Hero Series फिलिपींस को भी स्थनीय लोगों के लिए 2020 में लॉन्च करेंगे।

ONE Championship – 2020 के पहले हाफ के इवेंटों का आधिकारिक शेड्यूल*

बैंकाक, थाईलैंड
शुक्रवार, 10 जनवरी

मनीला, फिलीपींस
शुक्रवार, 31 जनवरी

जकार्ता, इंडोनेशिया
शुक्रवार, 7 फरवरी

सिंगापुर
शुक्रवार, 28 फरवरी

हो ची मिन्ह सिटी, वियतनाम
शुक्रवार, 20 मार्च

चोंगकिंग, चीन
शनिवार, 28 मार्च

टोक्यो, जापान
रविवार, 5 अप्रैल

कुआलालम्पुर, मलेशिया
शुक्रवार, 24 अप्रैल

मकाऊ, चीन
शुक्रवार, 15 मई

मनीला, फिलीपींस
शुक्रवार, 29 मई

जकार्ता, इंडोनेशिया
शुक्रवार, 5 जून

सियोल, दक्षिण कोरिया
शुक्रवार, 19 जून

*2020 के पहले हाफ के कैलेंडर में शीघ्र ही अन्य इवेंटों को शामिल किया जाएगा।

प्रेस रिलीज़ में और

ONE 168 Key Art
ONE DPGMedia 1200X800
RDR AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
ChatriSityodtong 166PressCon scaled
ONE U NEXT 1422X800
ONE165 Poster
ONE 2024 US Events
ONEFridayFights46 PPV 1120X630
ONEChampionship SkySports 1200X800
166Qatar StadiumShot 1200X800
ONE DirecTV 1430X800
ONE BruceLeeFoundation 1200X800