ONE Championship और Sky Sports ने यूके और आयरलैंड में ONE इवेंट्स के लाइव प्रसारण के लिए एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप की घोषणा की

ONEChampionship SkySports 1200X800

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship (ONE) ने यूरोप के अग्रणी स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर Sky Sports के साथ एक एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप की घोषणा की, जिसके तहत ONE इवेंट्स और अतिरिक्त प्रोग्रामिंग को Sky के ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड में प्रसारित किया जाएगा।

इस पार्टनरशिप की शुरुआत शनिवार, 13 जनवरी को लाइव प्रसारित होने वाले ONE Fight Night 18: Superlek vs. Mahmoudi से होगी।

Sky Sports अपने दर्शकों को प्रीमियर लीग, ईएफएल के साथ-साथ फॉर्मूला 1, क्रिकेट, गोल्फ, रग्बी लीग, टेनिस और भी बहुत से खेलों को लेकर आता है।

Nielsen के अनुसार, डिजिटल व्यूअरशिप और एंगेजमेंट के मामले में ONE दुनिया की टॉप पांच ग्लोबल खेल संपत्तियों में शामिल है। ONE के इवेंट्स में हर तरह के मार्शल आर्ट्स की झलक देखने को मिलती है, जिसमें 80 से ज्यादा देशों के वर्ल्ड क्लास एथलीट्स MMA, मॉय थाई, किकबॉक्सिंग, सबमिशन ग्रैपलिंग और अन्य शैलियों में मुकाबला करते हैं।

ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने कहा: “कई सालों से हमारे यूके फैंस इस क्षेत्र के बड़े नेटवर्कों पर ONE के प्रसारण का इंतजार कर रहे थे। मैं आज Sky Sports के साथ नई साझेदारी की घोषणा कर बहुत उत्साहित हूं, जो कि यूके में लाइव स्पोर्ट्स का मुख्य ब्रॉडकास्टर और दुनिया के प्रसिद्ध स्पोर्ट्स नेटवर्कों में से एक है। ये डील मार्शल आर्ट्स के जश्न और ONE Championship के बढ़ते ग्लोबल फुटप्रिंट में एक अहम मील का पत्थर है।”

Sky Sports की डायरेक्टर ऑफ मल्टी स्पोर्ट्स हेलेन फाल्कस ने कहा: “हम पहली बार Sky Sports पर मार्शल आर्ट्स की फुल रेंज को लाने के लिए ONE Championship के साथ पार्टनरशिप कर बहुत खुश हैं। हम अपने चैनलों पर नए दर्शकों को लाने और Sky के लिए नए दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।”

प्रेस रिलीज़ में और

ONE168 Keyart
ONE 168 Key Art
ONE DPGMedia 1200X800
RDR AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
ChatriSityodtong 166PressCon scaled
ONE U NEXT 1422X800
ONE165 Poster
ONE 2024 US Events
ONEFridayFights46 PPV 1120X630
ONEChampionship SkySports 1200X800
166Qatar StadiumShot 1200X800
ONE DirecTV 1430X800