One Championship और Gamma ने फ्रांस को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वैध करने पर बधाई दी

Logos for ONE Championship and the Global Association Of Mixed Martial Arts

7 फरवरी 2020 – सिंगापुर: एशिया के इतिहास में दुनिया की सबसे बड़ी ग्लोबल स्पोर्ट्स मीडिया प्रोपर्टी ONE Championship™ (ONE), और ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (GAMMA) ने फांस द्वारा अपने देश में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को वैध घोषित करने पर बधाई दी।

फ्रांस के खेल मंत्री रोकोस्ना मार्सीनिआउ और फ्रेंच नेशनल ओलंपिक कमेटी ने पहले साल के लिए फ्रांस के बॉक्सिंग फेडरेशन को देश में मार्शल आर्ट्स की देखरेख और निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस घोषणा ने पहले, GAMMA की फ्रांस के खेल मंत्रालय और वहां मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से जुड़े लोगों के साथ मीटिंग और बातचीत चल रही थी कि किस तरह से देश में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का विकास किया जाए। सभी पार्टियों को मानना है कि अभी इस दिशा में काफी काम किया जाना बाकी है।

ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने कहा: दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship, का लीडर होने के नाते फ्रांस की पूरी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कम्यूनिटी को बधाई देना चाहता हूं। फ्रांस एक खूबसूरत देश है, जिसका मार्शल आर्ट्स में सुनहार इतिहास रहा है और वहां से दुनिया के कुछ सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट्स एथलीट आते हैं। मैं भविष्य की संभावनाओं को लेकर बहुत उत्साहित हूं। हम फ्रांस से युवा टैलेंट को बनाने, सही दिशा प्रदान कर बेहतरीन प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनाने पर फोकस कर सकते हैं। साथ मिलकर हम इस कम्यूनिटी के लिए सुनहरा भविष्य तैयार कर सकते हैं, जो कि इस महान खेल के लिए अपना जुनून रखते हैं।”

GAMMA के अध्यक्ष अलेक्जेंडर एंगलहार्ट ने कहा: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को ओलंपिक खेल का दर्जा दिलाने की दिशा में ये बहुत ही बड़ा कदम है। ये फ्रांस में इस खेल के लिए मील का पत्थर है। अपने देश में मुकाबला करने की वजह से अब फ्रांस के प्रोफेशल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स को सम्मान और प्यार मिलेगा। एमेच्योर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की सबसे बड़ी संस्था GAMMA, फ्रांस में सभी एथलीटों, प्रतियोगियों और फैंस को बधाई देता है। फ्रांस में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के बढ़ावे के लिए हम हर तरह की संभव मदद का वादा करते हैं।”

GAMMA एमेच्योर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के लिए एक सुरक्षित और प्रतिस्पर्धात्मक प्लेटफॉर्म देता है, जिससे एथलीट भविष्य में प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बन पाएं।

एमस्टरडैम में स्थित GAMMA एक नॉन-प्रोफिट संगठन है, जो साल 2018 में बना था, जिसमें सभी महाद्वीपों के बड़े मार्शल आर्ट्स लीडर शामिल हैं। GAMMA के अध्यक्ष अलेक्जेंडर एंगलहार्ट हैं, इसके सदस्य देशों के 60 से ज्यादा फेडरेशन इसका हिस्सा हैं।

GAMMA का उद्देश्य मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को ओलंपिक खेल का दर्जा दिलाना है, ताकि एमेच्योर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ओलंपिक स्टेज पर परफॉर्म करने का अपना सपना पूरा कर सकें।

प्रेस रिलीज़ में और

ONE168 Keyart
ONE 168 Key Art
ONE DPGMedia 1200X800
RDR AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
ChatriSityodtong 166PressCon scaled
ONE U NEXT 1422X800
ONE165 Poster
ONE 2024 US Events
ONEFridayFights46 PPV 1120X630
ONEChampionship SkySports 1200X800
166Qatar StadiumShot 1200X800
ONE DirecTV 1430X800