Nielsen: ONE Championship ग्लोबल व्यूअरशिप और एंगेजमेंट के मामले में सभी बड़ी खेल संपत्तियों में टॉप 5 में शामिल

GOH generic1200x800

25 अप्रैल 2022 – सिंगापुर: Nielsen की एक हालिया रिपोर्ट “Year in Review: Sports Consumption Evolution” के अनुसार, ONE Championship™ ने दुनिया की सभी बड़ी स्पोर्ट्स मीडिया कंपनियों की लिस्ट में व्यूअरशिप और एंगेजमेंट के मामले में टॉप 5 में जगह बनाई है।

[आप Nielsen की रिपोर्ट यहां से डाउनलोड कर सकते हैं]

2021 में डिजिटल व्यूअरशिप के मामले में ONE ने दूसरा स्थान हासिल किया है और 2020 की Nielsen की रिपोर्ट में प्रोमोशन को चौथा स्थान मिला था। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टिकटॉक को मिलाकर ONE की कुल व्यूअरशिप 13.8 बिलियन व्यूज़ रही और इस लिस्ट में केवल NBA उससे आगे है, जिसकी 2021 में डिजिटल व्यूअरशिप 14.5 बिलियन रही। UFC दो स्थान फिसल कर 6.6 बिलियन की व्यूअरशिप के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया।

Nielsen's Total Video Views (2021)

डिजिटल फैन एंगेजमेंट की बात करें तो फेसबुक पर ONE के पोस्ट्स को औसतन 16.6 हजार एंगेजमेंट हासिल हुए और इस मामले में कंपनी को चौथा स्थान मिला। इस लिस्ट में केवल UEFA चैंपियंस लीग (#1), EPL (#2) और LaLiga (#3) उससे आगे है और UFC (#8) से 4 स्थान आगे। हर पोस्ट पर औसतन एंगेजमेंट के मामले में ONE को यूट्यूब पर भी चौथा, टिकटॉक पर 11वां और इंस्टाग्राम पर 17वां स्थान हासिल हुआ।

Facebook Engagements (2021)

ONE की डिजिटल फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ। अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को मिलाकर 2020-2021 में प्रोमोशन के फैंस की संख्या 24 प्रतिशत बढ़कर 42.7 मिलियन पर पहुंच गई है। इस मामले में ONE केवल टोक्यो ओलंपिक्स (+73%), UEFA EURO 2020 (+35%) और F1 (+31%) से पीछे रहा।

ONE के टिकटॉक फैंस की संख्या में 2021 में 146% का इजाफा हुआ। युवा पीढ़ी के पसंदीदा प्लेटफॉर्म पर सबसे उभरते हुए स्पोर्ट्स मीडिया प्रोमोशंस की इस लिस्ट में ONE केवल F1 से पीछे रहा।

TikTok 2021 scaled 1

2021 में ग्लोबल टेलीविजन ब्रॉडकास्ट रीच की लिस्ट में ONE को चौथा स्थान मिला और इस मामले में केवल टोक्यो 2020 (#1), UEFA EURO 2020 (#2) और UCL (#3) उससे आगे है, लेकिन F1 (#5), NFL (#7) और NBA (#8) और UFC (#9) से आगे है। कुल टीवी व्यूअरशिप के आंकड़े उस हिसाब से तैयार किए जाते हैं जब किसी उपभोक्ता ने कम से कम 1 मिनट तक इवेंट को टीवी पर देखा हो।

TVReach 2021.png

Nielsen के अनुसार, 2021 में COVID-19 महामारी के आने के बावजूद सबसे ज्यादा ब्रॉडकास्टिंग टाइम के मामले में ONE को 10.7 हजार घंटों के साथ 11वां स्थान प्राप्त हुआ।

Group ONE Holdings के बारे में जानकारी
Group ONE Holdings (ONE) एशिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसके इवेंट्स का प्रसारण दुनिया के 150 से भी अधिक देशों में होता है। Nielsen के अनुसार, व्यूअरशिप और एंगेजमेंट के मामले में ONE दुनिया के टॉप-5 स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म में शामिल है। ONE Championship और ONE Esports के दुनिया में लाखों फैंस हैं। ONE एशियाई संस्कृति, मार्शल आर्ट्स और गेमिंग कम्यूनिटी को जोड़े रखता है और अखंडता, विनम्रता, सम्मान, साहस, अनुशासन और दया भाव को बढ़ावा देता है। ONE के इवेंट्स दुनिया के 150 से अधिक देशों में कई बड़े चैनल्स पर प्रसारित होते हैं, जिनमें Star Sports, Beijing TV, iQIYI, One Sports, Abema, IB, NET TV, Vidio, Startimes, Mediapro, Thairath TV, VieOn, Skynet, Mediacorp, Spark Sport, Match TV, Dubai Sports, RedeTV और अन्य बड़े प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।

1,2,3स्रोत: Nielsen Analysis (डाटा सोर्स: Social Blade, Fanpage Karma, जनवरी 2021 – दिसंबर 2021) 

4स्रोत: ऑफिशियल लोकल TAM (टेलीविजन ऑडियन्स मापने का प्लेटफॉर्म) AGF/GfK जर्मनी, Kantar Spain, Auditel/Nielsen इटली, Mediatime फ्रांस, BARB यूके, Ibope Kan- tar अर्जेंटीना (x2.93 multiplier to approach total population) ब्राजील (Cov% applied to Total Population 211m), मेक्सिको (x2.31 multiplier to approach total population), CSM मीडिया रिसर्च चीन, वीडियो रिसर्च जापान, Nielsen इंडोनेशिया (x4.88 multiplier to approach total population), मलेशिया (x1.49 multiplier to approach total population), म्यांमार (x4 multiplier to approach total population), फिलीपींस, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड और USA, AMI वियतनाम, Glance.

5स्रोत: ऑफिशियल लोकल TAM (टेलीविजन ऑडियन्स मापने का प्लेटफॉर्म), AGF/GfK जर्मनी, Kantar स्पेन, Auditel/Nielsen इटली, Mediatime फ्रांस, BARB यूके, Ibope Kan- tar अर्जेंटीना, ब्राज़ील, मेक्सिको, CSM मीडिया रिसर्च चीन, वीडियो रिसर्च जापान, Nielsen इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड और USA, AMI वियतनाम, Glance.

प्रेस रिलीज़ में और

ONE DPGMedia 1200X800
RDR AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
ChatriSityodtong 166PressCon scaled
ONE U NEXT 1422X800
ONE165 Poster
ONE 2024 US Events
ONEFridayFights46 PPV 1120X630
ONEChampionship SkySports 1200X800
166Qatar StadiumShot 1200X800
ONE DirecTV 1430X800
ONE BruceLeeFoundation 1200X800
ONE Fight Arena Partnership scaled