Group ONE Holdings और beIN MEDIA GROUP ने MENA क्षेत्र में मार्शल आर्ट्स के ब्रॉडकास्ट के लिए मल्टी-ईयर पार्टनरशिप की

ONE beINSports 1200X800

beIN MEDIA GROUP (beIN) और Group ONE Holdings (ONE) ने पहली बार मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (MENA) में ONE Championship के इवेंट्स का लाइव प्रसारण करने के लिए एक मल्टी-ईयर पार्टनरशिप की घोषणा की है।

ये पार्टनरशिप बहुत खास है क्योंकि beIN पहली बार अपने दर्शकों को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का कॉन्टेंट प्रसारित करने जा रहा है। ये कदम पूरे क्षेत्र में इस खेल के विकास के साथ बढ़ते फैन बेस और ONE के बेहतरीन मुकाबलों की जोर पकड़ती मांग को भी प्रदर्शित करता है।

beIN के प्रमुख चैनल के रूप में beIN SPORTS है। ये MENA में आने वाले 24 क्षेत्रों में अरबी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कॉमेंट्री के साथ ONE के इंटरनेशनल इवेंट्स का प्रसारण करेगा। ब्रॉडकास्टर beIN SPORTS के मंच पर पूरे साल समर्पित सोशल मीडिया और डिजिटल कॉन्टेंट के अतिरिक्त अपने चैनलों पर ONE राउंड-अप शो भी प्रस्तुत करेगा।

beIN MENA के CEO मोहम्मद अल-सुबाई ने कहा: “पूरे एशिया में MMA के एक अहम प्रोमोटर के तौर पर ONE के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर करके हम बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। इसने एक शक्तिशाली मार्शल आर्ट्स और ई-स्पोर्ट्स के बैनर तले फैंस और फाइटर्स को एकजुट किया है। हमारे प्रभावशाली स्पोर्ट्स पोर्टफोलियों में ONE के कार्यक्रम एक शानदार पहल है। ये MENA में हमारे सब्सक्राइबर्स को तरह-तरह के खेलों को दिखाने की हमारी प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है।”

Group ONE Holdings के ग्रुप प्रेसिडेंट हुआ फंग तेह ने कहाः “beIN के साथ ये साझेदारी मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में ONE के कंटेंट प्रसार के लिए बहुत लाभदायक व प्रेरक साबित होगी। ये कदम इस क्षेत्र के सबसे बड़े स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर के माध्यम से हमें यहां अपने उत्साही फैंस तक पहुंचने और उन्हें सीधा प्रसारण कर उनसे जुड़ने की स्वीकृति भी देगा। beIN दुनियाभर के स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग के सबसे बेहतरीन प्रसारणकर्ताओं में से एक है। इस बात पर बहुत गर्व है कि उन्होंने हमारे संग साझेदारी करने और बेहतरीन कार्यक्रमों को अपने मंच पर प्रदर्शित करने के लिए हमें चुना है।”

इस साझेदारी के प्रमुख कारणों में से एक आबादी संरेखण भी है। दरअसल, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका विश्व स्तर पर सबसे आकर्षक आबादी वाले क्षेत्रों में से एक में आते हैं, जहां सबसे ज्यादा मिलेनियल और जेनज़ी (74 प्रतिशत लोग 39 वर्ष से कम आयु) हैं। खास बात है कि ये आबादी डिजिटल युग की है और अच्छी तरह से शिक्षित है। ये ONE के फैन बेस से 71% तक मेल खाता है, जिसके फैंस की आयु 44 से कम है।

पिछले कुछ साल में MENA में मार्शल आर्ट्स को लेकर दिलचस्पी और उससे जुड़ाव काफी बढ़ा है। ये घोषणा उन साझेदारियों की शृंखला में सबसे नवीनतम है, जिन पर ONE ने हस्ताक्षर किए हैं। इसमें कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और मीडिया सिटी कतर के साथ हालिया समझौते शामिल हैं क्योंकि ये पूरे क्षेत्र में मार्शल आर्ट्स और गेमिंग में अव्वल बनना चाहते हैं।

ONE Championship का आनंद लेने के लिए अभी सब्सक्राइबर्स beIN SPORTS PREMIUM 3 पर जा सकते हैं।

प्रेस रिलीज़ में और

ONE 168 Key Art
ONE DPGMedia 1200X800
RDR AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
ChatriSityodtong 166PressCon scaled
ONE U NEXT 1422X800
ONE165 Poster
ONE 2024 US Events
ONEFridayFights46 PPV 1120X630
ONEChampionship SkySports 1200X800
166Qatar StadiumShot 1200X800
ONE DirecTV 1430X800
ONE BruceLeeFoundation 1200X800