दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में धमाकेदार डबलहेडर का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत ONE Friday Fights 52 से होगी।
16 फरवरी को एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले शो में 13 मॉय थाई और MMA बाउट्स देखने को मिलेंगी।
मेन इवेंट में दो नॉकआउट आर्टिस्ट्स की जोरदार टक्कर होगी, जिसमें दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई का सामना ब्राजीलियाई पावरहाउस जूलियो लोबो से होगा।
इसके अलावा Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन शैडो सिंघा माविन, कॉम्बैट सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन मैक्सवेल डांटौ नाना और लेथवेई गोल्ड बेल्ट चैंपियन सोई लिन ऊ के बहुप्रतीक्षित डेब्यू देखने को मिलेंगे।
इन मुकाबलों में एक से बढ़कर एक लाजवाब एक्शन और जबरदस्त नॉकआउट देखने को मिलेंगे तो आप इसे देखना न भूलें।
भारत में इवेंट को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।