दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से धमाकेदार डबलहेडर की शुरुआत ONE Friday Fights 36 से होगी।
शु्क्रवार, 6 अक्टूबर को एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले इवेंट में 12 मॉय थाई और MMA फाइट्स देखने को मिलेंगी, जिसमें कई बड़े और उभरते हुए स्टार्स शामिल हैं।
मेन इवेंट में थाई स्टार सुपरबॉल टीडेड99 एक बार फिर से चार औंस के ग्लव्स पहनकर फाइट करते हुए नजर आएंगे। उनका सामना डेब्यू करने जा रहे Omnoi Stadium चैंपियन जूलियो लोबो से होगा।
इसके अलावा कार्ड में 16 वर्षीय मॉय थाई सनसनी जोहान गज़ाली, Team Lakay के अपराजित स्टार कार्लोस अल्वारेज़ और डेब्यू करने जा रहे WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एंटोनियो ओर्डेन शामिल हैं। आप किसी भी सूरत में इस धमाकेदार इवेंट के एक्शन को मिस नहीं करना चाहेंगे।
भारत में इवेंट की पहली छह बाउट्स को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।