ONE Championship की 20 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 147 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
एक्शन से भरपूर इवेंट में इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई और किकबॉक्सिंग फाइट्स में टक्कर लेते दिखेंगे, जहां दो वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगे होंगे तो ढेर सारे एथलीट्स का प्रयास होगा कि वो 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करें।
मेन इवेंट मैच में पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल की तलाश में होंगे और उनकी टक्कर होगी खतरनाक रूसी फाइटर असादुला इमानगज़ालिएव से।
इसके अतिरिक्त इवेंट में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने अपने खिताब को रैम्बोलैक चोर अजालाबून के रूप में एक खतरनाक प्रतिद्वंदी के खिलाफ बचाते हुए नजर आएंगे।
वहीं इवेंट में जाओसुयाई, सेकसन ओर क्वानमुआंग, सुरियानलैक, रटचासीसैन, नमसुरिन समेत ढेर से प्रमुख स्ट्राइकर्स नजर आएंगे।
भारत में Inner Circle Superfan Club Fights http://live.onefc.com पर शाम 5 बजे से देखी जा सकती हैं।
भारत में ONE Friday Fights 147 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।