ONE Championship की 6 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 145 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
एक्शन से भरपूर इवेंट में इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA फाइट्स में टक्कर लेते दिखेंगे, जिनमें से अधिकतर का प्रयास होगा कि वो 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करें।
मेन इवेंट में अनुभवी थाई स्टार वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम का सामना डेब्यू करने जा रहे फ्रेंच स्टार आर्थर “कोडजो” ब्रोसियर से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगा। वोरापोन को अपनी लेफ्ट बॉडी किक्स और दम घोंटने वाले क्लिंच गेम के लिए जाना जाता है तो वहीं ब्रोसियर अपने पंचिंग कॉम्बिनेशन और लेफ्ट हुक के लिए जाने जाते हैं।
फीचर फाइट में ओटिस वाघोर्न का सामना ईरानी नॉकआउट आर्टिस्ट अरमान मोरादी से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगा। वाघोर्न के पास वन-पंच नॉकआउट पावर है तो वहीं मोरादी दो बार के IFMA वर्ल्ड चैंपियन के रूप में उतरेंगे।
भारत में ONE Friday Fights 145 को शाम 6 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।