टाकासुके कुमे के बारे में
स्टेटस: पूर्व ONE एथलीट
टाकासुके “हॉक” कुमे Pancrase लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिन्होंने अपने मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत हाई स्कूल में जूडो से की।
यूनिवर्सिटी के दौरान उन्होंने नागोया स्थित MMA जिम ALIVE जॉइन किया, जिसका वो आज तक प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। शुरुआत से ही उन्होंने इस खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और प्रोफेशनल बनने से पहले ऑल-जापान शूटो टूर्नामेंट एमेच्योर स्तर पर जीत लिया।
प्रोफेशनल बनने के बाद कुमे ने अपने पहले 10 मुकाबलों में अपराजित रहते हुए शानदार शुरुआत की। हालांकि 2008 के शूटो रूकी टूर्नामेंट में वो ड्रॉ के कारण खिताब से चूक गए। इसके बाद उनके करियर में उतार-चढ़ाव आए, कभी चैंपियनशिप मुकाबलों में हार तो कभी लगातार जीत की लय।
आखिरकार सितंबर 2016 में उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने ONE Championship एथलीट काजुकी टोकुडोमे को पहले राउंड में TKO से हराकर Pancrase लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल जीता। दिसंबर 2017 में रीमैच में भी उन्होंने टोकुडोमे को सिर्फ 81 सेकंड में नॉकआउट कर अपना खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड किया।
एक दशक से ज्यादा लंबे करियर में कुमे को सिर्फ एक बार रोका गया है और उनका फिनिशिंग रेट 70 प्रतिशत से ज्यादा है, जिसमें ज्यादातर जीत चोक सबमिशन के जरिए आई हैं।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
जीत
MMA
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (5:00)
|
MMA |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (5:00)
|
राउंड 3 (5:00) |
|
कोशी मत्सुमोटोजापान
|
जापान |
CENTURY PART II |
🇯🇵 PANCRASE: 1 - SHOOTO: 0 🇯🇵 |
||||