रेनाटो कनूटो के बारे में
रेनाटो कनूटो ने पढ़ना-लिखना सीखने से पहले ही ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु से जुड़ाव बना लिया था। उनके पिता, वाल्दिर “टियो चिको” कनूटो, साओ पाउलो (ब्राज़ील) में BJJ को आगे बढ़ाने वालों में से थे इसलिए उनके लिए उसी रास्ते पर चलना स्वाभाविक था।
8 साल की उम्र तक कनूटो अपने पिता की निगरानी में औपचारिक ट्रेनिंग लेने लगे थे। BJJ के अलावा उन्होंने कराटे और जूडो भी सीखा, लेकिन साफ था कि “जेंटल आर्ट” यानी जिउ-जित्सु ही उनका असली जुनून है।
2016 में इस युवा ब्राज़ीलियन ने बड़ा फैसला लिया और अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने दुनिया के बेहतरीन ग्रैपलर्स जैसे लियो विएरा, रॉबर्ट ड्रायस्डेल और रोड्रिगो कवाका के साथ ट्रेनिंग की।
उसी साल बाद में उन्हें उनके पिता ने ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया, जिसके बाद कनूटो ने सबमिशन ग्रैपलिंग के सबसे ऊंचे स्तर पर सफलता हासिल की। उन्होंने KASAI ग्रां प्री के दो खिताब जीते, 2017 में IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप (नो-गी) में गोल्ड मेडल हासिल किया और 2021 में IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप (गी) में भी गोल्ड मेडल जीता।
अब कनूटो अपनी एलीट BJJ स्किल्स के साथ ONE Championship के ग्लोबल मंच पर उतर चुके हैं, जहां वो MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग दोनों में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
सबमिशन ग्रैपलिंग
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 1
|
सबमिशन ग्रैपलिंग |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 1
|
राउंड 1 |
|
टॉमी लेंगाकरनॉर्वे
|
नॉर्वे |
ONE 160: OK VS. LEE II |
|||||