Natalie_Salcedo Hero 1200x1165 1

नैटेली साल्सेडो

हाइट
4'11" FT / 152 CM
आयु
34 Y

नैटेली साल्सेडो के बारे में

नैटेली साल्सेडो का ONE Championship तक पहुंचने का सफर आधुनिक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की सांस्कृतिक कहानी को दर्शाता है।

कैलिफ़ोर्निया में जन्मी और कैनसास के एक सैन्य बेस पर पली-बढ़ीं साल्सेडो के पिता मेक्सिको से हैं, जबकि उनकी मां एल साल्वाडोर से हैं। उनके पिता की सैन्य सेवा के कारण परिवार को अक्सर जगह बदलनी पड़ती थी और इसी दौरान वो जंक्शन सिटी, कैनसास आकर बस गए। वहीं किशोरावस्था में उन्होंने एक स्थानीय टायक्वोंडो स्कूल में पहली बार मॉय थाई की ट्रेनिंग शुरू की, जिसे वो शुरुआत में सिर्फ फिट रहने का एक मजेदार तरीका मानती थीं।

कई सालों तक कॉम्बैट स्पोर्ट्स से दूर रहने के बाद 22 साल की उम्र में कोलोराडो स्प्रिंग्स जाने पर उनका मार्शल आर्ट्स के प्रति जुनून फिर से जाग उठा। मॉय थाई में वापसी के साथ उन्होंने ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) भी सीखना शुरू किया, जिसने उनके ऑलराउंड फाइटिंग स्किल्स की मजबूत नींव रखी। कोच बेन वेस्ट्रिच के मार्गदर्शन में उन्होंने BJJ में ब्लैक बेल्ट हासिल की। साथ ही उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा एमेच्योर मॉय थाई जीत हासिल कीं और कई ग्रैपलिंग टूर्नामेंट्स में भी हिस्सा लिया।

2017 में उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कदम रखा और एमेच्योर लेवलपर 5-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड बनाया। हालांकि प्रोफेशनल करियर की शुरुआत में उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ा क्योंकि COVID-19 के कारण उनका प्रो डेब्यू अगस्त 2021 तक टल गया और दूसरे मुकाबले से पहले उन्हें ACL सर्जरी से भी उबरना पड़ा।

इन मुश्किलों के बावजूद उनकी दृढ़ता और ऑलराउंड स्किल्स ने ONE Championship का ध्यान खींचा। 2025 में संगठन ने उन्हें अपने वर्ल्ड क्लास एटमवेट MMA डिविजन में शामिल किया।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट खेल तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
हार
MMA
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (5:00)
MMA सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (5:00)
राउंड 3 (5:00) Chihiro_Sawada avatar 500x345 3
चिहीरो सवाडा
जापान
जापान
ONE Fight Night 39: Rambolek vs. Dayakaev
जीत
MMA
सबमिशन SUB
राउंड 1 (2:42)
MMA सबमिशन
राउंड 1 (2:42)
राउंड 1 (2:42) Macarena_Aragon avatar 500x345 2
माकारेना अरागोन
अर्जेंटीना
अर्जेंटीना
ONE Fight Night 35: Buntan vs. Hemetsberger

विश्लेषण

जीत - 1
हार - 1
1
सबमिशन SUB
0
0
सर्वसम्मत निर्णय UD
1

फिनिश रेट

फिनिश
1
फिनिश रेट
100%
जीत
1
टोटल बाउट्स
2

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
06m : 51s
कुल समय
0h : 13m : 42s