पिछले हफ्ते डबलहेडर इवेंट से महीने की धमाकेदार शुरुआत के बाद ONE Championship की बैंकॉक के आइकॉनिक लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Friday Fights के अगले संस्करण के साथ वापसी हो रही है।
8 अगस्त को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 119 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें करीब दो दर्जन मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग स्टार्स छह अंकों की राशि के मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट के लिए फाइट करते हुए नजर आएंगे।
मेन इवेंट में थाई नॉकआउट आर्टिस्ट सामिंगडम लुकसुआन का सामना म्यांमार के धुरंधर सोनराक फेयरटेक्स से 140-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में होगा।
इसके अलावा अन्य अहम फाइट में मोरक्को के स्टार वालिद साखराजी अपना बहुप्रतीक्षित प्रमोशनल डेब्यू थाई अनुभवी स्टार खुनपोनोई सोर सोमाई के खिलाफ करेंगे।
भारत में ONE Friday Fights 119 को शाम 6 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।