ONE Championship की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में 13 जून को वापसी हो रही है। यहां होने वाले ONE Friday Fights 112 का आयोजन एशिया प्राइमटाइम पर किया जाएगा।
इस इवेंट में मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA मुकाबलों में ढेर सारे स्टार्स शामिल होंगे और सभी का प्रयास होगा कि वो एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करने की कोशिश करें।
मेन इवेंट में थाईलैंड के सिंगडोमथोंग नोकजीनलैडक्राबांग का सामना लेबनान के अब्दल्ला ओन्दाश से 127-पाउंड मॉय थाई मैच में होगा। अनुभवी थाई स्टार अपनी जीत के सिलसिले को चार करना चाहेंगे तो वहीं ओन्दाश का प्रयास होगा कि वो मैच जीतकर कॉन्ट्रैक्ट पाने के करीब आएं।
फीचर फाइट में थाईलैंड के खुनपोनोई सोर सोमाई की भिड़ंत म्यांमार के मो हेट आंग से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगी। दोनों का प्रयास रहेगा कि वो जीत दर्ज कर आगे बढ़ें।
भारत में ONE Friday Fights 112 को शाम 6 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।