Sergej hero 600x583

सर्गेय “कुवाल्डा” मास्लोबोयेव

भार सीमा
205 LBS / 93 KG
हाइट
6'2" FT / 188 CM
आयु
38 Y
टीम
Kuvalda Team

सर्गेय मास्लोबोयेव के बारे में

सर्गेय मास्लोबोयेव लिथुआनिया से उभरने वाले सबसे सफल स्ट्राइकर्स में से एक हैं और KOK और WKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। आज भले ही उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद शानदार है, लेकिन वो हमेशा से इतने आत्मविश्वासी फाइटर नहीं थे।

समुद्री शहर क्लाइपेडा में बचपन बिताने वाले मास्लोबोयेव काफी शर्मीले और संकोची थे। उन्हें मार्शल आर्ट्स अपनाने की प्रेरणा ब्रूस ली, जॉन-क्लॉड वैन डैम और अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर की एक्शन फिल्मों से मिली। बाद में जब एक दोस्त ने उन्हें मिर्को “क्रोकॉप” फिलिपोविच और वांडरले सिल्वा के वीडियो दिखाए तो उन्हें अहसास हुआ कि वो भी अपने हीरोज की तरह असली जिंदगी में फाइटर बन सकते हैं। इसके बाद 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार जिम में कदम रखा।

जल्द ही उन्होंने अपनी स्किल्स के दम पर स्थानीय और यूरोपियन किकबॉक्सिंग सर्किट में पहचान बना ली। बेहतर ट्रेनिंग और स्पारिंग पार्टनर्स के लिए उन्होंने लिथुआनिया की राजधानी विलनियस का रुख किया। वर्तमान में वो Sparta Fight Gym में कोच एंड्रियस सिपाइला के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रहे हैं। मास्लोबोयेव का सपना अपना खुद का जिम खोलना है और उनकी नजरें अब ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने पर टिकी हैं।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट खेल तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
जीत
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3
किकबॉक्सिंग सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3
राउंड 3 Florent_Kaouachi avatar 500x345
फ्लोरेंट कुआची
फ्रांस
फ्रांस
Pursuit of Power
जीत
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3
किकबॉक्सिंग सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3
राउंड 3 Antonio_Plazibat_athletes avatar
एंटोनियो प्लाज़ीबाट
क्रोशिया
क्रोशिया
Grit and Glory

विश्लेषण

जीत - 2
हार - 0
2
सर्वसम्मत निर्णय UD
0

फिनिश रेट

फिनिश
0
फिनिश रेट
0%
जीत
2
टोटल बाउट्स
2

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
00m : 00s
कुल समय
0h : 00m : 00s