केविन चुंग के बारे में
स्टेटस: पूर्व ONE एथलीट
कई बार BJJ में गोल्ड मेडल जीत चुके केविन चुंग बचपन से ही बास्केटबॉल, टेनिस और रेसलिंग समेत कई खेलों में हिस्सा लेते थे। बचपन में उनका स्वभाव विद्रोही था और वो अक्सर लड़ाई-झगड़ों में पड़ जाते थे, जिसके कारण उन्हें टीचरों और स्कूल प्रशासन की नाराज़गी झेलनी पड़ती थी। हालांकि, कॉलेज में दाखिला लेने और मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरू करने के बाद उनके स्वभाव में बदलाव आया और वो शांत हो गए।
कोरियाई-अमेरिकी एथलीट का मार्शल आर्ट्स से पहला परिचय टायक्वोंडो के जरिए हुआ था। बाद में हाई स्कूल के दौरान उन्होंने रेसलिंग और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु को भी अपनी स्किल्स में शामिल कर लिया। वर्जीनिया में प्रतिष्ठित लियो डाला के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग लेते हुए चुंग ने जिउ-जित्सु टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेना शुरू किया।
इसी दौरान उन्हें अहसास हुआ कि वे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी खुद को आज़माना चाहते हैं। कुछ एमेच्योर मुकाबलों के बाद उन्होंने 22 साल के होते ही 2015 में अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया और लगातार चार जीत दर्ज कीं।
इसके बाद चुंग ने अपनी स्किल्स को और निखारने के लिए अमेरिका के कई टॉप जिमों में ट्रेनिंग जारी रखी, जहां उन्होंने ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग जैसे दिग्गजों के साथ अभ्यास किया। ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना लेकर उन्होंने जून 2017 में ONE Championship में अपना डेब्यू किया और TKO से जीत हासिल कर शानदार शुरुआत की।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
MMA
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3
|
MMA |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3
|
राउंड 3 |
|
केविन बेलिंगोनफिलीपींस
|
फिलीपींस |
Legends Of The World |
|||||
|
जीत
MMA
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
TKO
राउंड 2 (3:37)
|
MMA |
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 2 (3:37)
|
राउंड 2 (3:37) |
|
झोंग किंग याचीन
|
चीन |
Light Of A Nation |
|||||