सिंथिया फ्लोरेस के बारे में
सिंथिया फ्लोरेस अपने साथ पूरे मेक्सिको की उम्मीदें लेकर चलती हैं। वो एक-एक जीत के साथ इतिहास रचने की ओर बढ़ रही हैं और लक्ष्य है मैक्सिको की पहली ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना।
मैक्सिको सिटी में चार बहनों के साथ पली-बढ़ीं फ्लोरेस का बचपन सामान्य नहीं था। उन्होंने अपने शुरुआती चार महत्वपूर्ण साल अपनी दादी के साथ बिताए और बाद में अपने माता-पिता के पास लौटीं। इस अनुभव ने उनमें आत्मनिर्भरता और मानसिक मजबूती पैदा की, जो आगे चलकर उनके फाइटिंग स्पिरिट की पहचान बनी।
उनकी मार्शल आर्ट्स यात्रा हाई स्कूल में शुरू हुई, जब उन्होंने पहली बार मॉय थाई जिम में कदम रखा। शुरुआत में उन्होंने मेक्सिको के मॉय थाई सर्किट में अपना नाम बनाया, लेकिन उनके सपने देश की सीमाओं से कहीं आगे थे। 2019 में वो पहली बार थाईलैंड गईं, जहां उन्होंने मॉय थाई की जन्मभूमि में ट्रेनिंग की और टॉप फाइटर्स के खिलाफ खुद को परखा।
उत्तरी अमेरिका लौटने के बाद उन्होंने शानदार जीतों की झड़ी लगा दी। उन्होंने अमेरिका के बड़े मॉय थाई शो में हिस्सा लिया और मैक्सिको का सबसे प्रतिष्ठित मॉय थाई खिताब जीता, जिससे वो महाद्वीप की टॉप स्ट्राइकर्स में शामिल हो गईं।
2024 में उनका सफर फिर थाईलैंड पहुंचा, जहां उन्होंने और भी कठिन प्रतिद्वंदियों का सामना किया। इन मुकाबलों ने उन्हें और मजबूत बनाया और बड़ी जीतों की नींव रखी।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
मॉय थाई
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (3:00)
|
मॉय थाई |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
टैनटैंग सुआनसुनंधाजिमथाईलैंड
|
थाईलैंड |
ONE Friday Fights 127 |
|||||
|
हार
मॉय थाई
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (3:00)
|
मॉय थाई |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
मार्टिना डॉमिन्कज़ैकपोलैंड
|
पोलैंड |
ONE Fight Night 33: Rodrigues Vs. Persson |
|||||