अगला इवेंट
सार
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship ने सिंगापुर, कुआलालंपुर, मनीला और जकार्ता जैसे शहरों में हाउसफुल इवेंट्स करने के बाद अब 11 जुलाई को ताइवान में कदम रखने की तैयारी कर ली है।
ONE: WAR OF DRAGONS ताइवान में ONE का पहला इवेंट होगा। AMC Live के साथ मिलकर ये पहली बार ताइपे के नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स सेंटर में वर्ल्ड-क्लास MMA एक्शन लेकर आ रहा है।
फैंस 10 शानदार फाइट्स से भरे इस इवेंट में MMA का बेहतरीन रूप देख सकेंगे। ताइवानी सुपरस्टार्स और इंटरनेशनल चैंपियंस के साथ सजा ये फाइट कार्ड एक ऐसा इवेंट है, जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे।
इन 10 मुकाबलों में शामिल दुनिया के 20 सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट शो में हिस्सा लेते हुए अपने ताकत और ऑलराउंड स्किल्स का प्रदर्शन उत्साही फैंस के सामने करना चाहेंगे। एक्शन से भरपूर इन लाजवाब मैचों का लाइव प्रसारण कई देशों में किया जाएगा, जहां फैंस शो का लुत्फ उठा सकते हैं।