अगला इवेंट
सार
ONE Championship 20 फरवरी को जकार्ता में एक और ब्लॉकबस्टर फाइट कार्ड के साथ लौट रहा है, जहां दुनिया भर के बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स एक्शन में नजर आएंगे। इंडोनेशिया की मार्शल आर्ट्स में समृद्ध परंपरा रही है और आज यहां से कई टॉप MMA एथलीट उभर रहे हैं, जिनमें ONE बेंटमवेट कंटेंडर फ्रांसिस्का टिर्टा भी शामिल हैं।
तेजी से बढ़ते फाइटर्स और फैंस के आधार को देखते हुए ये तय है कि ONE: TRIBE OF WARRIORS एक और हाउसफुल इवेंट साबित होगा। देश भर से फैंस इस्तोरा सेनयन पहुंचकर एशियाई MMA के सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबलों के गवाह बनेंगे।
मेन इवेंट में ब्राज़ील के दमदार फाइटर लुईस “सापो” सांटोस का सामना पुर्तगाल के राफेल सिल्वा से होगा। वहीं इंडोनेशियाई फैंस के पसंदीदा विंसेंट लाटोएल की वापसी भी खास आकर्षण रहेगी, जहां वो जापान के बेहतरीन फाइटर कोटेटसु बोकु से भिड़ेंगे।
इसके अलावा इंडोनेशियाई फाइटर सुनौटो, मारियो विरावन और अन्य फाइटर्स भी देश का झंडा ऊंचा रखने और राष्ट्र के गौरव के लिए केज में उतरेंगे। ये एक ऐसा इवेंट है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे।