सार
दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship 31 मई को मनीला में एक भव्य फाइट कार्ड के साथ वापसी कर रहा है।
जोशीले फिलीपीनो फैंस अपने हीरो और ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन होनोरियो बानारियो को एक्शन में देखेंगे, जहां वो अपने टाइटल को एक टॉप एशियाई कंटेंडर के खिलाफ डिफेंड करेंगे।
इसके अलावा ड्रीम बेंटमवेट चैंपियन और ब्राजीलियाई फाइटर बिबियानो फर्नांडीस की वापसी भी देखने को मिलेगी। साथ ही फिलीपीनो हीरो एडुअर्ड फोलायंग, रे डोक्योजेन और जेहे युस्ताकियो जैसे फिलीपीनो स्टार्स भी ONE केज में दुनिया के बेहतरीन फाइटर्स से भिड़ते नजर आएंगे।
20,000 क्षमता वाला एसएम एरीना इस वर्ल्ड-क्लास MMA एक्शन और फैंस के जबरदस्त शोर से गूंज उठेगा। एरीना में बैठे दर्शक और टीवी पर देखने वाले लाखों फैंस अपने-अपने चहेते स्टार्स का हौसला बढ़ाते हुए नजर आएंगे। ये जोरदार मार्शल आर्ट्स एक्शन आपको खुशी से झूमने पर मजबूर कर देगा और आप किसी भी सूरत में लाजवाब एक्शन को मिस नहीं करना चाहेंगे।