अगला इवेंट
सार
जापान में पिछले हफ्ते हुए ऐतिहासिक इवेंट के बाद दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी होने जा रही है।
शुक्रवार, 28 मार्च को ONE Championship द्वारा 12 मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA फाइट्स का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें शामिल अधिकतर स्टार्स एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।
मेन इवेंट में होने वाले 130-पाउंड मॉय थाई मैच में रैम्बोंग सोर थेरापैट का सामना हमवतन एथलीट पोमपेट पैंथोंगजिम से होगा। रैम्बोंग लगातार सात मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुके हैं और पोमपेट उनके विजय रथ पर विराम लगाने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे।
इसके अलावा इवेंट की फीचर फाइट में पहले ही कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर चुकीं फिलीपींस की स्टार इसले एरिका बोमोगाओ का सामना स्पेन की नेरिया रूबियो से होगा।
भारत में ONE Friday Fights 102 को शाम 6 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।
फाइट कार्ड
| रैम्बोंग सोर थेरापैट | VS | पोमपेट पोंगसुफान पीके |
|---|---|---|
| थाईलैंड | देश | थाईलैंड |
| डेडुआंगलैक टोरफनफार्म | VS | पेटटोंगलोर सिटलुआंगपीनमफोन |
|---|---|---|
| थाईलैंड | देश | थाईलैंड |
| कोरपाई सोर यिंगचारोएनकार्नचांग | VS | जाओपुएनयाई कियटकोंगक्रिएंगक्राई |
|---|---|---|
| थाईलैंड | देश | थाईलैंड |
| रॉकी कंगारू मॉयथाई | VS | टांग चीचिन |
|---|---|---|
| थाईलैंड / यूनाइटेड किंगडम | देश | चीन |
| रूडी डा सिल्वा | VS | केनन बायरामोव |
|---|---|---|
| स्कॉटलैंड | देश | अज़रबैजान / तुर्की |