मोहमद फाकरी बिन यूसोफ के बारे में
स्टेटस: पूर्व ONE एथलीट
मोहमद फाकरी बिन यूसोफ को उनका अनोखा निकनेम “एंट मैन” इसलिए मिला क्योंकि जब उन्होंने पहली बार मॉय थाई में प्रतिस्पर्धा करना शुरू किया था, तब वो कद में छोटे और दुबले-पतले थे। वे मूल रूप से थाईलैंड से लगी मलेशिया की सीमा के पास स्थित पासिर पुतेह के रहने वाले हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने भाइयों के नक्शेकदम पर चलते हुए मॉय थाई की ट्रेनिंग शुरू की थी।
बाद में मोहमद फाकरी और उनके सभी भाई मिलकर जिम चलाने के लिए जोहोर चले गए, जहां वे साथी ONE एथलीट मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” बिन महमूद के साथ ट्रेनिंग करते हैं। वो केलंतन और जोहोर, दोनों में रीजनल चैंपियन बनने के साथ-साथ पेराक इंटरनेशनल चैंपियन भी बने। उनका फिनिशिंग रेट 50 प्रतिशत से काफी अधिक है। उनकी फाइटिंग स्टाइल में किक्स और फ्लाइंग नी स्ट्राइक्स का भरपूर इस्तेमाल होता है। इसके अलावा वो फाइटिंग स्टांस बदलने और अपनी लंबाई व रीच (पहुंच) का फायदा उठाने में भी माहिर हैं।
मोहमद फाकरी ONE Championship को अपनी प्रतिभा दिखाने के एक बड़े अवसर के रूप में देखते हैं और अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करना चाहते हैं। उनका इरादा दमदार प्रदर्शन कर ये साबित करने का है कि वो यहां सिर्फ हिस्सा लेने नहीं, बल्कि अपना दबदबा कायम करने आए हैं।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
मॉय थाई
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (3:00)
|
मॉय थाई |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
माइकल फामयूनाइटेड किंगडम
|
यूनाइटेड किंगडम |
Immortal Triumph |
Vietnamese-British star Michael Pham kicks off ONE: IMMORTAL TRIUMPH with a dominant striking showcase to score a unanimous decision victory over Mohamad Fakri! |
||||