‘ONE On TNT II’ और ‘ONE On TNT III’ के बाउट कार्ड्स सामने आए

john lineker kevin belingon inside the matrix 3 17

13 अप्रैल, 2021 – सिंगापुर: ONE Championship™ (ONE), एशिया के इतिहास की सबसे बड़ी खेल मीडिया कंपनी गुरुवार, 15 अप्रैल को “ONE on TNT II” और गुरुवार, 22 अप्रैल को “ONE on TNT III” वापसी के लिए तैयार है। दोनों इवेंट्स को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका है।

ONE Championship की 29 अप्रैल को “ONE on TNT IV” के साथ लाइव प्रोग्रामिंग में वापसी होगी। सट्टा लगाने के लिए आप DraftKings पर जा सकते हैं, “ONE on TNT II” और “ONE on TNT III” के लिए फैंस DraftKings पर फ्री पूल्स में भी भाग ले सकते हैं।

“ONE on TNT II” में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली को #3 रैंक के कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा। साथ ही जेनेट टॉड और ऐनी लाइन होगस्टैड की एटमवेट मॉय थाई बाउट में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा।

“ONE on TNT III” में #1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर जॉन लिनेकर का सामना अमेरिकी स्टार ट्रॉय वर्थेन से होगा, वहीं फ्लाइवेट मैच में युया वाकामत्सु की भिड़ंत रीस मैकलेरन से होगी।

यहां देखिए “ONE on TNT II” और “ONE on TNT III” के बाउट कार्ड्स:

ONE on TNT II
गुरुवार, 15 अप्रैल
सिंगापुर इंडोर स्टेडियम

ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप
(C) क्रिश्चियन ली vs. (3) टिमोफी नास्तुकिन
लाइटवेट: 70.4 किलोग्राम–77.1 किलोग्राम

मॉय थाई
(2) जेनेट टॉड vs. (3) ऐनी लाइन होगस्टैड
एटमवेट: 47.7 किलोग्राम–52.2 किलोग्राम

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स
शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग vs. योशिकी नाकाहारा
फेदरवेट: 65.9 किलोग्राम–70.3 किलोग्राम

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स
किम क्यु सुंग vs. वांग शुओ
फ्लाइवेट: 56.8 किलोग्राम–61.2 किलोग्राम

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स
मिचेल चमाली vs. शुया कामिकुबो
बेंटमवेट: 61.3 किलोग्राम–65.8 किलोग्राम

###

ONE on TNT III
गुरुवार, 22 अप्रैल
सिंगापुर इंडोर स्टेडियम

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स
(1) जॉन लिनेकर vs. ट्रॉय वर्थेन
बेंटमवेट: 61.3 किलोग्राम–65.8 किलोग्राम

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स
(5) रीस मैकलेरन vs. (4) युया वाकामत्सु
फ्लाइवेट: 56.8 किलोग्राम–61.2 किलोग्राम

मॉय थाई
नीकी होल्ज़कन vs. जॉन वेन पार
कैच वेट: 80.8 किलोग्राम

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स
(5) मरात गफूरोव vs. ओक रे यूं
लाइटवेट: 70.4 किलोग्राम–77.1 किलोग्राम

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स
रयूटो सवाडा vs. मियाओ ली ताओ
स्ट्रॉवेट: 52.3 किलोग्राम–56.7 किलोग्राम

संयुक्त राज्य अमेरिका में “ONE on TNT II” और “ONE on TNT III” को कैसे देखें

मेन कार्ड को आप ईस्टर्न और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार रात 10 बजे या फिर TNT ऐप पर भी ईस्टर्न और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार 10 बजे/7 बजे देख सकते हैं।

मेन कार्ड Bleacher Report और B/R ऐप पर रात 10 बजे/7 बजे (ईस्टर्न स्टैंडर्ड/पैसिफिक स्टैंडर्ड) से आएगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेन कार्ड को देखने के लिए फैंस को सब्स्क्रिप्शन लेना होगा।

लीड कार्ड को आप B/R ऐप, Bleacher Report, B/R Live, B/R Live Youtube और B/R MMA ट्विटर पर ईस्टर्न समयानुसार रात 8:30 बजे और पैसिफिक समयानुसार शाम 5:30 बजे से देख सकते हैं।

प्रेस रिलीज़ में और

ONE DPGMedia 1200X800
RDR AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
ChatriSityodtong 166PressCon scaled
ONE U NEXT 1422X800
ONE165 Poster
ONE 2024 US Events
ONEFridayFights46 PPV 1120X630
ONEChampionship SkySports 1200X800
166Qatar StadiumShot 1200X800
ONE DirecTV 1430X800
ONE BruceLeeFoundation 1200X800
ONE Fight Arena Partnership scaled