स्ट्राइकिंग क्लिनिक के साथ बी गुयेन पर हावी रही स्टैम्प फेयरटेक्स

Stamp Fairtex defeats Bi Nguyen at ONE MASTERS OF FATE DC DUX_5194

स्टैंप फेयरटेक्स ने अपने अभियान में एक और मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड टाइटल की ओर कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने ONE: MASTERS OF FATE में बी गुयेन “किलर बी” के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।

शुक्रवार, 8 नवंबर को थाई स्ट्राइकर को फिलीपींस के मनीला स्थित मॉल ऑफ एशिया एरिना में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करने में कोई खास परेशानी नहीं हुई।

Two-sport ONE World Champion Stamp Fairtex 🇹🇭 passes her toughest test in mixed martial arts, dominating Bi Nguyen for a unanimous decision win!

Two-sport ONE World Champion Stamp Fairtex 🇹🇭 passes her toughest test in mixed martial arts, dominating Bi Nguyen for a unanimous decision win!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOFHTW🏨: Book your hotel 👉 hotelplanner.com📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, November 8, 2019

बाउट के शुरू होते ही गुयेन जैसे ही अपने कोने से बाहर आई, वैसे ही फेयरटेक्स ने अपनी ताकत को क्लिनिक में शामिल कर दिया। उन्होंने पहले तो अपनी वियतनामी-अमेरिकन विरोधी को मैट पर उछाल कर गिराया और फिर दमदार घुटनों से हमला करते हुए टेकडाउन का प्रयास किया।

इसके बाद जब दोनों एथलीट अलग हुए तो पटाया निवाीस 21 वर्षीय एथलीट पर पूरी तरह से अपने नियंत्रण में दिख रही थी। उन्होंने “किलर बी” के पंचों से खुद को बचाया और अपने सटीक पंच और कोहनी से मुकाबला किया।

स्टैम्प दूसरे राउंड में भी आक्रामक बनी रही और ताकतवर तथा सटीक जवाबी हमले किए। इसके बाद गुयेन फिर से एक्सचेंज के लिए आगे आ गई। इस दौरान ONE Super Series एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने क्लिनिक में अधिक घुटनों के साथ शॉट का बचाव करते हुए और जवाब दिया।

Stamp Fairtex attacks Bi Nguyen in the clinch

तीसरे और अंतिम राउंड में देखा कि गुयेन अपनी मुट्ठी के साथ स्टैम्प को पकड़ने की कोशिश में पहले से भी अधिक आक्रामकता के साथ आगे आई, लेकिन एक बार फिर स्टैम्प ने अपने रास्ते में आने वाले अधिकांश शॉट्स को नाकाम कर दिया।

गुयेन को नॉकआउट करने के प्रयास रेयॉन्ग मूल निवासी को हिला पाने में विफल रहे, जिसने हेरिटेज मॉय थाई प्रतिनिधि को अंतिम घंटी बजने तक रोकना जारी रखा क्योंकि उन्होंने पंच और राउंडहाउस किक के साथ हमले किए थे।

15 मिनट की एक आकर्षक प्रतियोगिता के बाद, तीनों न्यायाधीशों ने फेयरटेक्स के पक्ष में सर्वसम्मति से जीत की मुहर लगाते हुए उनके मिक्स्ड मार्शल आर्ट रिकॉर्ड को 3-0 कर दिया।

Stamp Fairtex celebrates her win against Bi Nguyen at ONE MASTERS OF FATE

उनके हाथ उठाए जाने के बाद, स्टैम्प ने खुलासा किया कि वह अगले साल अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट अभियान पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रही है। इसलिए वह ONE वीमेन एटमवेट वर्ल्ड टाइटल पर शॉट को सुरक्षित कर सकती है और थ्री-स्पोर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बन सकती है।

यह भी पढ़ें:  ONE: MASTERS OF FATE प्रीलिम्स के विस्फोटक नॉकआउट

न्यूज़ में और

Yamin JoachimOuraghi 1920X1280
Adrian Lee
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 20 scaled
Superlek Kiatmoo9 Rodtang Jitmuangnon ONE Friday Fights 34 55
Victoria Souza Noelle Grandjean ONE Fight Night 20 9
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 25 scaled
Yamin PK Saenchai Zhang Jinhu ONE Friday Fights 33 29
Tye Ruotolo Izaak Michell ONE Fight Night 21 64
Hiroki Akimoto Petchtanong Petchfergus ONE163 1920X1280 4
Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 21 12
Nong O Hama Kulabdam Sor Jor Piek Uthai ONE Friday Fights 51
Jake Peacock Kohei Shinjo ONE Friday Fights 58 65