ONE: FISTS OF FURY III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, इरसल Vs. हैडा

210319 SG web 1800x1200px

ONE Championship की FISTS OF FURY इवेंट सीरीज के आखिरी शो के साथ इसका समापन होने जा रहा है।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: FISTS OF FURY III का प्रसारण किया जाएगा, जिसकी छह बाउट में धमाकेदार एक्शन देखे जाने की पूरी उम्मीद है।

मेन इवेंट मैच में ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल अपने ताज को #2 रैंक के कंटेंडर मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

वहीं को-मेन इवेंट मैच में ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड मॉय थाई में वापसी करते हुए #4 रैंक की कंटेंडर अल्मा जुनिकु का सामना करेंगी। इसके अलावा चार फ्लाइवेट और स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट्स भी देखने को मिलेंगी।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल ने मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
जेनेट “JT” टॉड ने अल्मा जुनिकु को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
हिरोबा मिनोवा ने एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
जेनेलिन “द ग्रेसफुल” ओलसिम ने माइरा मज़ार को सबमिशन से हराया - तीसरे राउंड के 0:41 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
रोशन मैनम ने अज़ीज़ “द क्रॉसर” कालिम को सबमिशन से हराया - पहले राउंड के 2:45 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
“वुल्फ वॉरियर” हू योंग ने योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Yamin JoachimOuraghi 1920X1280
Adrian Lee
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 20 scaled
Superlek Kiatmoo9 Rodtang Jitmuangnon ONE Friday Fights 34 55
Victoria Souza Noelle Grandjean ONE Fight Night 20 9
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 25 scaled
Yamin PK Saenchai Zhang Jinhu ONE Friday Fights 33 29
Tye Ruotolo Izaak Michell ONE Fight Night 21 64
Hiroki Akimoto Petchtanong Petchfergus ONE163 1920X1280 4
Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 21 12
Nong O Hama Kulabdam Sor Jor Piek Uthai ONE Friday Fights 51
Jake Peacock Kohei Shinjo ONE Friday Fights 58 65