ONE: BIG BANG – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, ग्रिगोरियन Vs. कोंद्रातेव

201204 SG web 1800x1200px 1

दुनिया के कुछ सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स सर्कल में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से ONE: BIG BANG का लाइव प्रसारण किया जाएगा। किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के कुछ सबसे चर्चित नाम धमाकेदार मुकाबले पेश करेंगे।

शो को 3 बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मरात ग्रिगोरियन और 2 बार के रूसी किकबॉक्सिंग चैंपियन इवान कोंद्रातेव का मैच हेडलाइन करेगा।

को-मेन इवेंट की बात करें तो #3 रैंक के कंटेंडर कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा का सामना अरपराजित रहे #5 रैंक के कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन से होगा। इस मैच को जीतने वाले स्टार को डिविजन के चैंपियन थान ली के खिलाफ टाइटल मैच भी मिल सकता है।

आप मैचों के नतीजे और हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मरात ग्रिगोरियन ने इवान कोंद्रातेव को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:52 मिनट में
फेदरवेट MMA
गैरी “द लॉयन किलर” टोनन ने कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग
मुरात “द बुचर” आयगुन ने एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
एंडी “सावर पावर” सावर ने “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने ने रेने “द चैलेंजर” कैटलन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:37 मिनट में
एटमवेट MMA
जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन ने बी “किलर बी” गुयेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 3:55 मिनट में

न्यूज़ में और

Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 20 scaled
Superlek Kiatmoo9 Rodtang Jitmuangnon ONE Friday Fights 34 55
Victoria Souza Noelle Grandjean ONE Fight Night 20 9
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 25 scaled
Yamin PK Saenchai Zhang Jinhu ONE Friday Fights 33 29
Tye Ruotolo Izaak Michell ONE Fight Night 21 64
Hiroki Akimoto Petchtanong Petchfergus ONE163 1920X1280 4
Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 21 12
Nong O Hama Kulabdam Sor Jor Piek Uthai ONE Friday Fights 51
Jake Peacock Kohei Shinjo ONE Friday Fights 58 65
Ben Tynan Duke Didier ONE Fight Night 21 7
Superbon Marat Grigorian ONE Friday Fights 95