चाट्री सिटयोटोंग ने ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की घोषणा की

ONE Championship Chairman and CEO Chatri Sityodtong

ONE Championship के पहले ऑल-फीमेल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट की शुरुआत 2021 में होगी।

शुक्रवार को ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर घोषणा की कि अगले साल ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री का आयोजन किया जाएगा।

ये बड़ी घोषणा तब की गई, जब हाल ही में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने फैंस को जानकारी दी कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस वजह से डिविजन की क्वीन काफी समय के लिए एक्शन से दूर रहेंगी।

Please join me in congratulating ONE Atomweight World Champion Angela Lee Pucci and Bruno Pucci on their wonderful news!…

Posted by Chatri Sityodtong on Friday, October 2, 2020

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने इस तरह के सुपर टूर्नामेंट्स का आयोजन 2019 में किया था और सभी तीन विजेताओं को 12 किलोग्राम वाली सिल्वर बेल्ट दी गई।

इन बेल्ट्स को ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन, ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन ने जीता।

अभी तक 2021 ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में हिस्सा लेने वाली एथलीट्स के नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन अधिक जानकारी के लिए ONEFC.com पर बन रहिए।

ONE World Grand Prix Championship belt.jpg

ये भी पढ़ें: एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन पर एक नजर

न्यूज़ में और

Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 20 scaled
Superlek Kiatmoo9 Rodtang Jitmuangnon ONE Friday Fights 34 55
Victoria Souza Noelle Grandjean ONE Fight Night 20 9
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 25 scaled
Yamin PK Saenchai Zhang Jinhu ONE Friday Fights 33 29
Tye Ruotolo Izaak Michell ONE Fight Night 21 64
Hiroki Akimoto Petchtanong Petchfergus ONE163 1920X1280 4
Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 21 12
Nong O Hama Kulabdam Sor Jor Piek Uthai ONE Friday Fights 51
Jake Peacock Kohei Shinjo ONE Friday Fights 58 65
Ben Tynan Duke Didier ONE Fight Night 21 7
Superbon Marat Grigorian ONE Friday Fights 95