अज़ीज़ कालिम ने अपने पसंदीदा मार्शल आर्ट्स हीरो की तरह किक मारने की कोशिश की

Indonesian mixed martial artist Aziz Calim

अज़ीज़ “द क्रॉसर” कालिम ने अपने पसंदीदा मार्शल आर्ट्स फिल्म हीरो स्कॉट एडकिन्स की नकल करने का पूरा प्रयास किया।

एडकिन्स ने अनडिस्प्यूटेड-2: लास्ट मैन स्टैंडिंग और अनडिस्प्यूटेड 3: रिडेप्शन फिल्मों में रूसी प्रिजन फाइटर यूरी बॉयका का किरदार निभाया था। इस किरदार की खासियत खतरनाक स्पिनिंग किक थी, जो कालिम को बहुत पसंद है।

हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इंडोनेशियाई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने आगे आकर एक किक मारने की कोशिश की। इस शॉट का एक्शन बिल्कुल वैसा ही था जैसा कि बॉयका ने लड़ाई के दौरान किक मारी थी।

किक मारने में बेहद कठिन लेवल होने के बावजूद कालिम ने करीब-करीब उसे वैसा ही कर दिखाया। साथ ही उन्होंने लिकिंन पार्क के हिट गाने इन द एंड पर इसका पूरा प्रभाव जमाने का प्रयास भी किया। उन्होंने जो प्रयास किसा वो इस गाने में एकदम फिट बैठा। अंत में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्या हुआ क्योंकि कालिम ने बहुत गजब का प्रयास किया था।

थोड़ी सी और प्रैक्टिस से “द क्रॉसर” इस तकनीक को हूबहू वैसे ही उतार लेंगे। अगर वो ऐसा कर पाते हैं तो स्ट्रॉवेट डिविजन के विरोधियों को सावधान रहना होगा।

ये भी पढ़ें: एलन गलानी ने खुद के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सभी किक्स दिखाईं

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Xiong Stamp JH Superlek
Jin Tae Ho Valmir Da Silva ONE159 1920X1280 54
Panrit Lukjaomaesaiwaree Kongklai Annymuaythai ONE Friday Fights 24 scaled
StampFairtex DeniceZamboanga 1200X800
Duke Didier Jasur Mirzamukhamedov ONE158 1920X1280 2
Ferrari Fairtex Mavlud Tupiev ONE Friday Fights 56 22
Ferrari Fairtex and Mavlud Tupiev ONE Friday Fights 56
Ben Tynan Kang Ji Won ONE Fight Night 16 80 scaled
Ben Tynan Kang Ji Won ONE Fight Night 16 66 scaled
Jin Tae Ho Valmir Da Silva ONE159 1920X1280 54
Ferrari Fairtex defeats Antar Kacem ONE Friday Fights 47 21
Tang Kai Thanh Le ONE 166 27 scaled