5 खेल जिनसे हर मार्शल आर्टिस्ट को फायदा होगा

Team Lakay Running

अच्छा मार्शल आर्टिस्ट होने की वजह से आप हमेशा चाहेंगे कि आप जिम में हों।

इसके बावजूद आराम से लेकर अन्य खेलों को ओर रुख करने में कोई बुराई नहीं है, खासकर उस समय जब वो गतिविधि आपकी मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग में सुधार कर सके।

आप यहां गर्मी के मौसम में खेले जाने लायक 5 खेलों के बारे में जानेंगे जिनसे काफी फायदा हो सकता है।

#1 स्विमिंग

अपने शरीर को बिना मुश्किलों में डाले दिल की गति को बढ़ाने के लिए स्विमिंग एक अच्छा विकल्प होगा। साथ ही पानी में रहने से आपको अन्य तरीकों से भी फायदा होता है।

उदाहरण के लिए, अगर आप ब्राजीलियन जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग करते हैं तो हफ्ते में एक या दो बार तैरने से सूजन या सबमिशंस का अभ्यास करने के बाद होने वाले जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।

इसके अलावा आप ONE Championship के नॉकआउट किंग अमीर खान की तरह तैरकर सांस पर ध्यान लगा सकते हैं।

#2 बास्केटबॉल

बास्केटबॉल कोर्ट में भागते रहने से एंडुरेंस (सहनशक्ति) बनता है, जो मार्शल आर्टिस्ट के लिए बढ़िया है।

ज्यादा एंडुरेंस होने से आप थकावट महसूस हुए बिना जिम में ज्यादा समय के लिए ट्रेनिंग कर सकते हैं।

इसका अर्थ है कि आप मॉय थाई क्लास की अंतिम 50 रैपिड-फायर किक्स लगा पाएंगे, भले ही आपको शरीर में थकावट महसूस हो रही हो।



#3 फुटबॉल

अगर आपको घास के मैदान पर चलना पसंद है तो गर्मी में फुटबॉल आपकी पसंद बन सकता है।

आपको उसी प्रकार के कई फायदे मिलेंगे जो एक बास्केटबॉल प्लेयर को मिलते हैं, साथ ही इससे लचीलेपन की ट्रेनिंग भी हो जाएगी।

बॉल को छीनने वाले डिफेंडर के खिलाफ फुटवर्क का उपयोग करने से मार्शल आर्ट्स में भी आपका फुटवर्क शानदार बनेगा।

इसके अलावा ये ONE एथलीट्स आपको बताएंगे कि फुटबॉल और मार्शल आर्ट्स को साथ में कैसे मैनेज करें।

#4 पहाड़ चढ़ना

हमने अब तक ज्यादातर शरीर के फायदों से जुड़ी बातें की हैं लेकिन पहाड़ चढ़ने से आपका दिमाग मुश्किलों का सामना करने की शक्ति बनाएगा।

पहाड़ चढ़ने में काफी ध्यान लगाना होता है और जल्दी निर्णय लेने से आपके पास चुनौतियों को पार करने की स्किल्स आ जाती हैं।

ये चीज़ें उस समय काम आएंगी जब आप मैट्स पर रोल कर रहे होंगे और आपको स्पारिंग पार्टनर की सबमिशन की कोशिश को रोकना होगा।

#5 बाइकिंग

हमारी सूची में अंतिम स्थान बाइकिंग का है। इस चीज़ को कई तरीकों से किया जा सकता है और ये हर एक मार्शल आर्टिस्ट को सूट करेगी।

अगर आप एडवेंचर की तलाश में है तो पहाड़ से बाइक द्वारा नीचे आएं। अगर आप और ज्यादा मनोरंजक चीज़ की तलाश कर रहे हैं तो बोर्डवॉक के साथ बीच बाइक चलाएं। अगर आप गति की तलाश कर रहे हैं तो आप अपने शहर की गलियों में बाइक चलाएं।

इसमें से आप जिस भी चीज़ को चुनें, उसका आनंद लें। इसे चलाने से आपके पैरों में ताकत आएगी जो काफी अच्छी रहेगी। अगर आप “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स जैसी ताकतवर किक्स लगाने की आदत डालना चाहते हैं तो बाइकिंग करना शानदार विकल्प रहेगा।

ये भी पढ़ें: मार्शल आर्ट्स की आउटडोर ट्रेनिंग करने के लिए 5 सामान

लाइफ स्टाइल में और

MurHawkSlater 1200X800
Thongpoon PK Saenchai Timur Chuikov ONE Fight Night 19 39 scaled
Liam Nolan Ali Aliev ONE Fight Night 18 35 scaled
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 7 scaled
Nong O Gaiyanghadao Liam Harrison ONE on Prime Video 1 1920X1280 2
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 22
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 31
John Lineker Kim Jae Woong ONE Fight Night 13 98
Stamp Fairtex defeats Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW DC 2150
267626401_455098189352410_8650012728357103411_n.v1
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 11
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 21