ONE Championship में सबसे शानदार दाढ़ी वाले 10 स्टार्स

James Nakashima DC 6559

ONE Championship के मार्शल आर्टिस्ट्स असल जीवन के सुपहीरोज़ हैं जिनके पास शानदार स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग स्किल्स हैं।

इसके बावजूद भी सिर्फ कुछ ही खुशनसीब स्टार्स हैं जिनके पास शारीरिक रूप से कुछ ऐसी विशेषताएं हैं जिससे वो अपने प्रतिद्वंदी का दिल दहला सकते हैं और एक ही मौके पर प्रशंसकों को भी सम्मोहित कर सकते हैं।

ये विशेष चीज़, दाढ़ी है।

Anthony Engelen touches the hands of adoring fans

कई तरीकों से एक मजबूत और शानदार दाढ़ी होने से आपके पास अनोखी ताकत आ जाती है।

ये शानदार दाढ़ी व्यक्ति को आत्मविश्वास, सम्मान, सहनशीलता देती है और बड़े दायरे में किसी भी व्यक्ति से तारीफ मिल सकती है।

आप ऊपर दी गई तस्वीर पर नजर डालें। इसमें एरीना में एंट्री के दौरान प्रशंसक एंथनी “द आर्केंजल” एंगलेन की शानदार दाढ़ी को छूने का प्रयास कर रहे हैं। वे इन्हें देख सकते हैं लेकिन इन्हें छू नहीं कर सकते। दाढ़ी को संभालना कुछ लोगों के लिए काफी मुश्किल रहता है।

इसमें कोई शक नहीं कि दाढ़ी लोगों का ध्यान खींचती है और इस सूची में मौजूद मार्शल आर्टिस्ट्स ने अपनी जबरदस्त दाढ़ी से सबका ध्यान खींचा है। आइए नजर डालते हैं ONE Championship के 10 सबसे शानदार बियर्ड वाले स्टार्स पर जिन्होंने सबका ध्यान खींचा है।

एंथनी एंगलेन

Dutch-Indonesian mixed martial artist Anthony Engelen shows off his beard

दिसंबर 2015 में डेब्यू के बाद से ही ये मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट अपनी शानदार दाढ़ी में नजर आ रहा है। डेब्यू के बाद से उनकी दाढ़ी और ज्यादा शानदार हो गई है।

कियामरियन अबासोव

Kiamrian Abbasov gets ready for his World Title clash

दाढ़ी की शक्ति असल में इस स्टार की सफलता को बढ़ा रही है। उनके पास अभी 3 बाउट में लगातार जीत की स्ट्रीक है जिसमें अक्टूबर 2019 में आई ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल जीत भी शामिल है।

जेम्स नाकाशीमा

James Nakashima kicks Yushin Okami while his beard sways

इसमें कोई शक नहीं कि नाकाशीमा की शानदार रेसलिंग स्किल्स, सुधरी हुई स्ट्राइकिंग और एक जबरदस्त दाढ़ी की वजह से उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में 12-0 का रिकॉर्ड कायम रहा है। साथ ही वो वेल्टरवेट डिविज़न और दाढ़ी के क्षेत्र में सबके बड़े विरोधी है।

डिमिट्रियस जॉनसन

american flyweight mixed martial arts icon Demetrious Johnson

“माइटी माउस” को सबसे अच्छा मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट कहा जा सकता है और उनके 12 फ्लाइवेट टाइटल्स और ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप ये साबित करने के लिए काफी है। इसके बाद एक चीज़ जो उनकी स्किल्स के साथ मुकाबला कर सकती है और वो उनकी दाढ़ी।

जियोर्जियो पेट्रोसियन

After knocking out Nattawut, Giorgio Petrosyan earns the winner's medal

“द डॉक्टर” एक असल दिग्गज है। वो 2019 के ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन है और उनका करियर रिकॉर्ड 103-2-2 (2 NC) का है। इसमें कोई दोहराई नहीं है कि वो सबसे महान किकबॉक्सर है और उनकी दाढ़ी भी शानदार है।



हिरोयुकी टेटसुका

Japanese mixed martial artist Hiroyuki Tetsuka

ये जापानी स्टार शारीरिक बल का प्रतिरूप है। उनके शरीर से लेकर उनकी दाढ़ी तक सारी चीज़ें प्रतिद्वंदी के लिए भविष्य में मुश्किलों की एक चेतावनी के समान है।

अर्जन भुल्लर

Arjan Bhullar defeats Mauro Cerilli at ONE CENTURY

भारतीय रेसलिंग स्टार भले ही हेवीवेट डिविज़न के सबसे अच्छे दावेदारों में से एक हैं लेकिन उनके पास इस वेट क्लास में सबसे शानदार दाढ़ी भी है।

युसुप सादुलेव

Russian mixed martial artist Yusup Saadulaev poses at AKA Thailand

दागिस्तानी स्टार अपने जटिल सबमिशंस की वजह से पूरे बेंटमवेट डिविज़न में सबसे अलग नजर आते हैं लेकिन वो अपनी दाढ़ी की वजह से भी हर किसी से अलग नजर आते हैं।

रेमंड मागोमेडालिएव

Russian welterweight mixed martial artist Raimond-Magomedaliev wins

दागिस्तान के पहाड़ों की तरह ही कॉम्बैट सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन रेमंड मागोमेडालिएव की दाढ़ी मजबूत, अभेद्य और शानदार है।

टोनी टोरु

Toni Tauru walks to the Circle

सर्कल से डेढ़ साल तक दूर रहने के बाद फिनलैंड के एथलीट ने एक जबरदस्त दाढ़ी के साथ वापसी की जिसे देखकर बड़े योद्धाओं को भी जलन होगी।

ये भी पढ़ें: ऋतु फोगाट ने भविष्य में स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ संभावित मैच पर अपनी राय दी

लाइफ स्टाइल में और

MurHawkSlater 1200X800
Thongpoon PK Saenchai Timur Chuikov ONE Fight Night 19 39 scaled
Liam Nolan Ali Aliev ONE Fight Night 18 35 scaled
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 7 scaled
Nong O Gaiyanghadao Liam Harrison ONE on Prime Video 1 1920X1280 2
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 22
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 31
John Lineker Kim Jae Woong ONE Fight Night 13 98
Stamp Fairtex defeats Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW DC 2150
267626401_455098189352410_8650012728357103411_n.v1
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 11
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 21